Breaking News
धनतेरस त्योहार
धनतेरस को धन त्रयोदशी और धनवंतरी जंयती भी कहा जाता है |
आयुर्वेद में धनवंतरी जंयती को विशेष महत्व होता है | इस दिन धनवंतरी की पुजा करते हैं | धनवंतरी के चारों हाथों में अमृत कलश, औषधि, शंख और चक्र विद्यमान है | समुद्र मंथन से प्रकट होते ही उन्होंने आयुर्वेद का परिचय कराया, धनवंतरी से पहले आयुर्वेद गुप्त था |
धनतेरस के दिन बेहद शुभ समझा जाने वाला त्रिपुष्कर योग बन रहा है | इस योग में खरीदारी करने वालों का भाग्योदय होगा | शुभ योग मंगलवार और द्वादशी तिथि के सयोग से बनता है | द्वादशी तिथि १ नंवबर से प्रारंभ होकर २ नंवबर को सुबह ११.३० बजे तक ही रहेगी, त्रिपुष्कर योग का लाभ मंगलवार २ नंवबर को सुर्याॆदय से लेकर सुबह ११.३० बजे तक ही है | त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करना शुभ माना जाता है | आप घर, वाहन या गहने खरीदी करते हो तो भविष्य में तीन गुना बढ़ने की संभावना अधिक होती है |
ज्योतिष के मुताबिक धनतेरस पर दुसरा योग अमृत योग है | अमृत योग में नई चीजों की खरीदारी के लिए उत्तम योग माना जाता है | धनतेरस पर सुबह १०.३० बजे से लेकर १.३० बजे तक अमृत योग रहेगा |
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
NV News Today